Advertisement

लव स्टोरी: गैरी सोबर्स और अंजू महेंद्रू

बॉलीवुड एक्ट्रेस का अफेयर केवल इंडियन क्रिकेटर्स के साथ ही नहीं रहा। लव अफेयर्स की लिस्ट में विदेशी क्रिकेटरों का नाम भी रहा है। 60 के दशक में कई बॉलीवुड एक्ट्रेस का अफेयर विदेशी क्रिकेट प्लेयर्स के साथ चला इनमें

Advertisement
Garry sobers and Anju Mahendru
Garry sobers and Anju Mahendru ()
Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
Feb 10, 2015 • 10:57 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस का अफेयर केवल इंडियन क्रिकेटर्स के साथ ही नहीं रहा। लव अफेयर्स की लिस्ट में विदेशी क्रिकेटरों का नाम भी रहा है। 60 के दशक में कई बॉलीवुड एक्ट्रेस का अफेयर विदेशी क्रिकेट प्लेयर्स के साथ चला इनमें से एक अफेयर था वेस्टइंडीज क्रिकेटर सर गैरी सोबर्स और एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू का।

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
February 10, 2015 • 10:57 PM

बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना से प्यार में धोखा खाने के बाद अंजू की मुलाकात 1966 गैरी सोबर्स से हुई थी। इसके बाद काफी टाइम तक दोनों साथ में रहे, लेकिन दोनों का रिलेशनशिप शादी में नहीं बदल पाया। दोनों की शादी न होने की कई वजहें मानी जाती हैं। अंजू के परिवार को गैरी का काला रंग पसंद नहीं था और एक अन्य वजह थी डिस्टेंस रिलेशनशिप। इसलिए दोनों ने अलग होने का फैसला किया। हालांकि दोनों अभी भी एक दूसरे के दोस्त हैं।

Trending

एक न्यूज पेपर को दिए इंटरव्यू में अंजू महेंद्रू ने बताया था कि इन दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर पार्टी में डांस के दौरान हुई थी। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। अंजू के मुताबिक सब कुछ बहुत जल्दी हुआ । इससे पहले की वह कुछ समझ पाती कोलकाता में पुराने बंगले में पार्टी में डांस के दौरान अचानक गैरी सोबर्स ने उन्हें प्रपोज किया था। प्रपोज करते हुए गैरी ने अंजू को अंगूठी पहनाई थी। बकौल अंजू वह गैरी को अंगूठी वापस लौटाना चाहती थी लेकिन अगली सुबह ही गैरी लंदन चले गए थे।   

खेल के मैदान में भी दोनों के प्यार ने लोगों को खुब लुभाया। अंजू महेंद्रू के अनुसार गैरी सोबर्स उनको और उनकी फैमिली को हर मैच में इनवाइट करते थे। टीम के उप कप्तान होने के बावजूद भी वह मैच के बीच में ही अंजू महेंद्रू से मिलने फील्ड से बाहर आ जाते थे। गैरी की ये चीज अंजू को बहुत पसंद थी। 

दोनों का प्यार सगाई तक तो पहुंचा लेकिन शादी में तब्दील नहीं हो पाया। अंजू वापस काका यानी राजेश खन्ना की लाईफ में नहीं गई उनके घर से ही गैरी को कॉल कर के उन्होंने अपनी सगाई तोड़ी थी। अंजू के मुताबिक इंग्लैंड में गैरी की मुलाकात एक महिला से हुई थी जिससे वह शादी करना चाहते थे। इंग्लैंड में एक कानून है कि अगर एक महिला से आपके रिश्ते हैं और आपको किसी अन्य महिला से शादी नहीं कर सकते । गैरी को उस महिला से शादी करने के लिए अंजू की तरफ से सगाई तोड़ने एक लैटर की जरूरत थी। अंजू ने गैरी को सगाई तोड़ने का लैटर भेज दिया था जिसके बाद दोनों अलग हो गए थे। इसके 6 साल बाद शारजहां में एक मैच के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। 


सौरभ शर्मा

 

Advertisement

TAGS
Advertisement