Advertisement
Advertisement
Advertisement

Anurag thakur

Cricket Image for Anurag Thakur Reacts On Virat Kohli And Rohit Sharma Rift
Virat Kohli and Rohit Sharma (image source: google)
Advertisement

कोहली-रोहित विवाद की खबरों पर बोले अनुराग ठाकुर- 'खेल से बड़ा कोई नहीं'

By Prabhat Sharma December 15, 2021 • 17:36 PM View: 1355

रोहित शर्मा को विराट कोहली की जगह वनडे टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। कुछ समय पहले ही रोहित शर्मा को टी-20 का कप्तान बनाया गया था। विराट कोहली के कप्तानी से हटने के बाद से इन अटकलों को और जोर मिल गया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच सबकुछ ठीक नहीं और दोनों के रिश्तों के बीच खटास है।

इसी सवाल के जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा, 'खेल सर्वोपरि है। कोई भी खेल से बड़ा नहीं होता। मैं आपको जानकारी नहीं दे सकता कि किस खेल में खिलाड़‍ियों के बीच क्‍या चल रहा है। यह जिम्‍मेदारी संबंधित संघों फेडरेशन ऐसासिएशंस की है। वो जानकारी दे तो सही होगा।'

Advertisement

Related Cricket News on Anurag thakur