Advertisement
Advertisement
Advertisement

As arjun

'अगर अर्जुन सचिन तेंदुलकर का 50% भी बन पाते हैं.. तो भी बहुत होगा'
Image Source: Google
Advertisement

'अगर अर्जुन सचिन तेंदुलकर का 50% भी बन पाते हैं.. तो भी बहुत होगा'

By Nishant Rawat June 04, 2022 • 11:53 AM View: 1695

अर्जुन तेंदुलकर(Arjun Tendulkar) को आईपीएल 2022 में भी डेब्यू करने का मौका नहीं मिला और वो पूरे सीज़न ही बेंच पर बैठे नज़र आए। हाल ही में एमआई के बॉलिंग कोच शेन बॉन्ड ने अर्जुन को डेब्यू करने का मौका ना दिए जाने की वज़ह बताई थी और उन्हें कड़ी मेहनत करने की सलाह दी थी। अब महान क्रिकेटर कपिल देव ने भी अर्जुन पर बातचीत करते हुए अपना मत रखा है। उन्होंने कहा है कि अर्जुन को प्रेशर लेने की जरुरत नहीं है, वह अपना गेम इन्जॉय करें। अगर वह अपने पिता के 50% भी बन पाते हैं तो वह बहुत होगा।

दिग्गज कप्तान ने कहा, 'हर कोई अर्जुन के बारे में क्यों बात कर रहा है? क्योंकि वह सचिन तेंदुलकर का बेटा है। अर्जुन को सिर्फ अपना क्रिकेट खेलने दें और सचिन से उनकी तुलना न करें। तेंदुलकर का नाम होने के फायदे और नुकसान दोनों हैं। डॉन ब्रैडमैन के बेटे ने अपना सरनेम बदल लिया था, क्योंकि वह प्रेशर नहीं झेल सका। उसने ब्रैडमैन का सरनेम हटा दिया, क्योंकि सभी को उम्मीद थी कि वह अपने पिता की तरह निकलेंगे।'

Advertisement

Related Cricket News on As arjun