The final
IPL 2024, Final: कोलकाता ने हैदराबाद को 8 विकेट से रौंदते हुए तीसरी बार जीता खिताब
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उन्होंने 10 साल बाद तीसरी बार फाइनल जीत लिया। इससे पहले उन्होंने 2012 और 2014 में खिताब जीता था। इस मैच में हैदराबाद ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में ट्रैविस हेड की जगह अब्दुल समद को खिलाया। एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे फाइनल मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता ने जो 2012 का फाइनल जीता था वो इसी मैदान पर जीता था।
हैदराबाद की पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 18.3 ओवर में 113 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। ये आईपीएल के इतिहास में फाइनल में सबसे कम स्कोर है। हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा 24(21) रन पैट कमिंस के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और एक छक्के लगाया। एडेन मार्करम ने 23 गेंद में 3 चौको की मदद से 20 रन का योगदान दिया।
Related Cricket News on The final
Most Viewed Articles
Today Cricket Gallery
Today Special
Cricket Special Today
-
- 13 Sep 2024 12:23
-
- 10 Sep 2024 12:01
-
- 29 Aug 2024 01:18
-
- 06 Aug 2024 11:28
-
- 02 Aug 2024 11:14
-
- 24 Jul 2024 09:01