The sai
रन मशीन बन चुके हैं साईं सुदर्शन, देवधर ट्रॉफी में शतक ठोककर मचाई तबाही; कप्तान ने भी किया सलाम
Sai Sudharsan Century: 21 वर्षीय साईं सुदर्शन रन मशीन बने हुए हैं। यह बाएं हाथ का युवा बल्लेबाज लगातार रनों का अंबार लगाकर अपने हुनर का ऐलान कर रहा है। देवधर ट्रॉफी 2023 में भी यही देखने को मिला। दरअसल, इस टूर्नामेंट में साईं सुदर्शन साउथ जोन टीम का हिस्सा हैं और यहां उन्होंने बीते मंगलवार (1 अगस्त) को सेंट्रल जोन के खिलाफ एक शानदार शतक ठोककर अपने टैलेंट का परिचय दिया है।
देवधर ट्रॉफी का 15वां मुकाबला सेंट्रल जोन और साउथ जोन के बीच कैप सिकेम ग्राउंड पर खेला गया था जिसमें साउथ जोन ने साईं सुदर्शन की 132 रनों की शतकीय पारी के दम पर सात विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में सुदर्शन ने 11 चौके और एक छक्का लगाया। इस युवा खिलाड़ी की बल्लेबाजी में आक्रमक और धैर्य साफ झलका जिसकी वजह से अब हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
Advertisement
Related Cricket News on The sai
cricket updates
Most Viewed Articles
Today Cricket Gallery
Today Special
Cricket Special Today
-
- 13 Sep 2024 12:23
-
- 10 Sep 2024 12:01
-
- 29 Aug 2024 01:18
-
- 06 Aug 2024 11:28
-
- 02 Aug 2024 11:14
-
- 24 Jul 2024 09:01