Advertisement
Advertisement
Advertisement

The table

Cricket Image for WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 10 विकेटो से चटाई धूल, जानिए वर्ल्ड ट
WTC Points Table 2022
Advertisement

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 10 विकेटो से चटाई धूल, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल का हाल

By Nishant Rawat July 01, 2022 • 16:26 PM View: 1269

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने गाले के मैदान पर श्रीलंका को पहले टेस्ट में 10 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस मैच में कैमरून ग्रीन को 77 रनों की शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के नज़रिए से श्रीलंका के लिए यह एक बड़ी हार है। WTC पॉइंट्स टेबल पर श्रीलंका की टीम छठे पायदान पर मौजूद है, वहीं पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम सबसे ज्यादा विन परसेंटेज के साथ पहले नंबर पर काबिज है।

ICC WTC 2021-23 की पॉइंट्स टेबल पर श्रीलंकाई टीम की हालत काफी पतली नज़र आ रही है। लंकाई टीम का विन परसेटेंज काफी खराब है। दिमुथ करुणारत्ने की टीम का विन परसेंटेज महज़ 47.62 का रहा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 77.78 और साउथ अफ्रीका 71.43 की विन परसेटेंज के साथ पहले और दूसरे पायदान पर काबिज है।

Advertisement

Related Cricket News on The table