This asian games
4,6,4,6: चीन में भी गरजा Rinku का बल्ला, 20वें ओवर में ठोक डाले 25 रन; देखें VIDEO
Rinku Singh Video: रिंकू सिंह (Rinku Singh) का बीता समय बहुत शानदार रहा है। आईपीएल 2023 (IPL) में अपने बल्ले से तबाही मचाने के बाद अब यह बाएं हाथ का बल्लेबाज इंडियन टीम (Indian Cricket Team) तक का सफर तय कर चुका है। रिंकू चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं और आज यानी मंगलवार (3 अक्टूबर) को हांग्जो के पिंगफेंग कैम्पस क्रिकेट फील्ड में खेले गए एशियन गेम्स पुरुष टी-20 इंटरनेशनल 2023 के पहले क्वार्टर फाइनल में 15 गेंदों पर नाबाद 37 रन बनाकर एक बार फिर सुर्खियों में आ चुके हैं।
जी हां, रिंकू ने एक बार फिर ताबड़तोड़ पारी खेली। इस बार रिंकू का बल्ला नेपाल के गेंदबाजों पर बरसा। उन्होंने महज 15 गेंदों पर 2 चौके और 4 बड़े छक्के लगाकर कुल 37 रन ठोके। इस दौरान रिंकू का स्ट्राइक रेट 246.67 का रहा। रिंकू को एक विस्फोटक फिनिशर के रूप में देखा जाने लगा है और नेपाल के खिलाफ भी उन्होंने खुद को एक विस्फोटक फिनिशर साबित कर दिया।
Related Cricket News on This asian games
Most Viewed Articles
Today Cricket Gallery
Today Special
Cricket Special Today
-
- 13 Sep 2024 12:23
-
- 10 Sep 2024 12:01
-
- 29 Aug 2024 01:18
-
- 06 Aug 2024 11:28
-
- 02 Aug 2024 11:14
-
- 24 Jul 2024 09:01