Advertisement
Advertisement
Advertisement

Wtc 2021

Cricket Image for Wtc Final 2021 Rohit Sharma Funny Moments During Match
Image Source: Twitter
Advertisement

WTC Final: दूरबीन से विराट कोहली को देखते नजर आए रोहित शर्मा, यूजर बोले-'सच्चा प्यार'

By Prabhat Sharma June 19, 2021 • 20:27 PM View: 2584

WTC Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत प्रदान की थी। आउट होने से पहले हिटमैन ने शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े थे। रोहित शर्मा  34 रन बनाकर जैमीसन की गेंद पर आउट हुए थे।

आउट होने के बाद भी पवेलियन में बैठे रोहित शर्मा ने सुर्खियां बटोरी हैं। मैच के 54वें ओवर में ड्रेसिंग रूम में बैठे रोहित शर्मा को दूरबीन से विराट कोहली और अंजिक्या रहाणे की बल्लेबाजी का मजा लेते हुए देखा गया। रोहित शर्मा दूरबीने के अंदर नजरे गड़ाकर मैच देख रहे थे। रोहित शर्मा की यह तस्वीर कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

Advertisement

Related Cricket News on Wtc 2021